Biodata Maker

पश्चिम बंगाल में भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (15:41 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी सोमवार को राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले ज्यादातर राज्य बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला ले चुके हैं। 
 
राज्य में बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए 12 लाख और 12वीं की परीक्षा के लिए 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। करीब 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे। 
 
राज्य सरकार द्वारा परीक्षाएं रद्द करने को लेकर पैरेंट्स और स्टूडेंट्स से सुझाव भी मांगे थे, जिनके सुझाव सोमवार 2 बजे तक प्राप्त हुए। पैरेंट्‍स और विद्यार्थियों के सुझावों के आधार पर ही परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। सीबीएसई भी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर चुका है। इसके बाद ही अन्य राज्यों ने भी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख