जानिए क्या है कांग्रेस का 'ऑपरेशन हस्त', क्या है डीके शिवकुमार का प्लान

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (15:06 IST)
Karnataka political news : कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस के जवाब में ऑपरेशन हस्त चलाया है। ऑपरेशन लोट्स के माध्यम से कई विपक्षी विधायकों को भाजपा में शामिल कराने का प्लान था। वहीं ऑपरेशन हस्त के माध्यम से कांग्रेस भाजपा नेताओं पर डोले डाल रही है। इसकी कमान उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार संभाल रहे हैं। इस ऑपरेशन को भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का बदला माना जा रहा है।
 
क्या है ऑपरेशन हस्त : 'ऑपरेशन हस्त' को 'ऑपरेशन पाम' भी कहा जाता है। इसमें हाथ के पंजे का जिक्र है, जो कांग्रेस का पार्टी का चिन्ह है। इस ऑपरेशन के जरिए पार्टी राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है।

कहा जा रहा है कि कर्नाटक में सफलता के बाद ऑपरेशन हस्त' उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। इन राज्यों में इस ऑपरेशन के माध्यम से भाजपा के उन नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा जो भाजपा में खुद को उपेक्षित मान रहे हैं। 
 
कर्नाटक में सफल रहा ऑपरेशन : 15 दिन में भाजपा सरकार में शामिल रहे 2 मंत्री कांग्रेस में शामिल हो गए। डीके शिवकुमार ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बीसी पाटिल व पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक से मुलाकात की। यह पार्टी जाने-माने कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव यानी किच्चा सुदीप ने दी थी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। हालांकि नाइक ने भाजपा में असंतोष की बात को स्वीकार किया।
 
उल्लेखनीय है कि 2019 में कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के 17 विधायकों की अयोग्यता के कारण कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी। यह भाजपा के ऑपरेशन लोटस का ही कमाल था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख