क्या है पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की नवजात बेटी का नाम?

CM मान ने कहा- हमारे परिवार के लिए आज बड़ा दिन है

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (18:47 IST)
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann daughter name: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अपनी नवजात बेटी को घर लेकर ले आए और बच्ची का नाम नियामत कौर मान रखा। मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ घर लौटे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नियामत कौर रखा है, जिसका अर्थ होता है 'दैवीय आशीर्वाद'। 
 
परिवार के लिए बड़ा दिन : उन्होंने अपने आवास के बाहर मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान मान अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि आज, मेरे परिवार और मेरी पत्नी के लिए बड़ा दिन है। हमारे रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं और सभी लोग बहुत खुश हैं। एक स्वस्थ बच्ची देने के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं।
ALSO READ: पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म
उन्होंने कहा कि चाहे लड़का हो या लड़की, पहली बात यह है कि शिशु स्वस्थ होना चाहिए। दूसरी बात, बच्चे को अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए और उसे अपने सपनों को पूरा करने देना चाहिए। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और मुझे खुशी है कि मैं एक बेटी का पिता बन गया हूं।
 
इस तरह रखा बेटी का नाम नियामत : बच्ची के नाम के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वह और उनकी पत्नी एक गाना सुन रहे थे जिसमें एक शब्द आया। उन्होंने कहा कि उस गाने में ये पंक्ति थी-  नियामत रब दी दाद, खुदा दी बख्शीश। इसलिए, हमने सोचा कि अगर बच्ची पैदा होती है, तो हम उसका नाम नियामत रखेंगे, जिसका अर्थ है दैवीय आशीर्वाद।
ALSO READ: दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, पंजाब के CM भगवंत मान ने दिया जवाब
केजरीवाल ने भी दी बधाई : यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें बेटी के जन्म पर बधाई दी है, मान ने कहा कि वह परिवार का हिस्सा और बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमें बधाई दी और मैं उनसे कहूंगा कि वह ताऊ या दादा बन गए हैं।
 
2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद मान ने 2022 में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं। मान दंपति की बिटिया के जन्म के बाद बृहस्पतिवार से उनके पास बधाई संदेश आने लगे थे।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे अयोध्‍या, भगवान रामलला के किए दर्शन
केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया था। वहां से निकलते समय, केजरीवाल ने मान को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी मान परिवार को बधाई दी थी। मान के कैबिनेट सहयोगियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और अनमोल गगन मान ने भी उन्हें बधाई दी थी। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

नीति आयोग के मानचित्र में बिहार बना पश्चिम बंगाल, CM ममता बनर्जी ने जताई कड़ी आपत्ति

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

अगला लेख