Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन हैं नीतीश कुमार के करीबी नरेंद्र नारायण यादव, जो बने हैं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष

हमें फॉलो करें narendra narayan yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (12:42 IST)
Bihar Politics : वरिष्‍ठ जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यादव को सदन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
73 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में से एक माना जाता है।
 
जेपी आंदोलन से चर्चा में आए नरेंद्र नारायण यादव पहली बार 2005 में नीतीश सरकार में मंत्री बने थे। उन्हें ग्रामीण कार्य मंत्री बनाया गया। 2010-2014 तक वे प्रदेश में राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ ही विधि विभाग के मंत्री रहे।
 
पार्टी नेता महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस पद पर चुनाव कराया गया। वह 2021 से विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर थे। दावा किया जा रहा है कि हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी से टिकट दिए जाने की संभावना है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : पीएम मोदी बोले, लोगों को जाति के नाम पर भड़काता है विपक्ष