Festival Posters

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अप्रैल 2025 (17:23 IST)
Who is Sambhav Jain  : राजधानी के गलियारों में इन दिनों राजनीतिक चर्चा नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी की शहनाइयों की गूंज है। यह शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई। गुरुवार रात संगीत सेरेमनी में केजरीवाल और उनकी पत्नी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ संपन्न हुई। आज हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 
 
कौन हैं संभव जैन
मीडिया खबरों के अनुसार केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनके पति संभव ने भी दिल्ली आईआईटी से हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। माना जाता है कि दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान ही हुई।कॉलेज में हुई मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।  संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप भी शुरू किया था। इस समय संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर   अपनी सेवा दे रहे हैं।

राजनीति में भी सहयोग
टाइम्स ऑफ इंडिया की एकखबर के मुताबिक हर्षिता अपने पिता अरविंद केजरीवाल के बेहद करीब हैं और उनके राजनीतिक कार्यों में अक्सर सहयोग करती रही हैं। वे आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय दिख चुकी हैं। 
<

Arvind Kejriwal's dance performance at his daughter's wedding.pic.twitter.com/y8gW0h1tTq

— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) April 19, 2025 >संभव जैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कंपनी का नाम Intract है, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया है।  कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने मशहूर अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन में भी काम किया। इस फाइनेंशियल फर्म का मार्केट कैप करीब 13.26 लाख करोड़ रुपए है। हर्षिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की इकलौती बेटी और सबसे बड़ी संतान हैं। उनका एक बेटा पुलकित केजरीवाल भी है, जो वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख