निर्भया के परिजनों से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वायरल CMO का बेतुका बयान

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (20:36 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। दिल्ली के निर्भया कांड की पीड़िता के परिजनों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कथित रूप से बदसलूकी के मामले में जिला प्रशासन ने बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम मिश्र का निर्भया को लेकर बेतुका बयान सामने आया है।
 
वीडियो में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बोलते दिखाई दे रहे हैं कि निर्भया दिल्ली क्यों गई? निर्भया के गांव में किसी ने भी डॉक्टर की पढ़ाई तो की नहीं और यहां के लोगों को डॉक्टर चाहिए।
 
वीडियो में उन्होंने कहा कि पहले डॉक्टर की पढ़ाई करें, फिर इसी अस्पताल में डॉक्टर बन जाएं। इस गांव में डॉक्टर तो बनाया नहीं तो अस्पताल क्यों खुलवाया। हम कहां से डॉक्टर लाएं, जितने पद हैं, उतने डॉक्टर हैं नहीं।
 
उल्लेखनीय हैं कि निर्भया के पैतृक गांव में निर्भया के नाम पर अस्पताल बना है। इस अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती व अव्यवस्था को दूर करने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले कई दिन से धरना दे रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंगलवार धरना समाप्त कराने गांव गए थे।
 
निर्भया के दादा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर निर्भया को लेकर अनर्गल बयानबाजी करने व बदसलूकी का आरोप लगाया है।
 
जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने बताया कि उनको मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख