कौन है मुकेश जिसकी वजह से बाहुबली अनंतसिंह से भिड़ गई सोनू मोनू गैंग?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (09:35 IST)
Anant Singh vs sonu monu gang : मोकामा के हमजा गांव में बाहुबली अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सोनू मोनू गैंग के मैनेजर रहे मुकेश के घर बाहर आज सुबह 5.30 बजे जमकर गोलीबारी हुई। ALSO READ: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, जानिए कैसे बना संन्यासी से बाहुबली
 
मुकेश ने बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह से मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि मुकेश के घर सोनू मोनू गैंग के हमले से मोकामा के हमजा गांव में हड़कंप मच गया। 
 
सोनू-मोनू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के के साथ ही ईंट-भट्टा कारोबार से भी जुड़े हैं। उन्होंने हेमजा गांव के मुकेश को अपना मैनेजर बनाया था। आरोप है कि उसने सोनू-मोनू के लगभग 65 लाख रुपए का गबन किया है। इसके बाद सोनू-मोनू गैंग ने मुकेश के घर पर ताला लगा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी ताले की वजह से अनंत सिंह की मामले में एंट्री हुई।
 
इसी बात की शिकायत मुकेश ने अनंत सिंह से की थी। पुलिस की मदद से ताला खुलवाया गया। ताला खुलने के बाद अनंतसिंह मुकेश के घर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सोनू मोनू से उनकी बहस हुई। इस मामले में नौरंगा में दोनों गुटों में जमकर फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की थी। मुकेश और उसकी पत्नी की शिकायत पर सोनू मोनू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अनंतसिंह पर पंचमहला थाने में सोनू मोनू की मां के साथ ही थानेदार ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सोनू-मोनू भी कभी अनंत सिंह के करीबियों में से एक थे। बाद में इन्होंने अपना गैंग बना लिया और अनंत सिंह को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख