अपने गुट के विधायकों से क्यों नाराज हैं मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे?

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (18:08 IST)
पणजी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शीर्ष पद के लिए उनके नाम की घोषणा के बाद गोवा में उनके गुट के विधायकों के एक समूह द्वारा नृत्य किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बागियों को संबोधित करते हुए कहा कि तय करें कि भविष्य में ऐसी बातें न हों।
 
दरअसल, शिवसेना के बागी विधायक शिंदे के महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनने की जानकारी मिलने के बाद गोवा के एक होटल की लॉबी में नाचने लगे थे। बागी विधायकों का मराठी गीतों पर नाचते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। शिंदे ने जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
मुंबई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिंदे शुक्रवार तड़के यहां के निकट डोना पाउला स्थित होटल में लौट आए। वापस लौटने पर शिंदे ने विधायकों द्वारा नृत्य किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और इस पर आपत्ति जताई।
 
हां, यह हमारी गलती थी :  शिंदे खेमे के प्रवक्ता एवं शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि बड़े दिल से, हम स्वीकार करते हैं कि इस तरह से नृत्य करना एक गलती थी। यह उन विधायकों के लिए अच्छा नहीं लगता, जो लोगों द्वारा चुने गए हैं और जिनका लक्ष्य महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करना है।
 
उन्होंने कहा कि होटल में विधायकों को संबोधित करने के दौरान शिंदे ने उनके नृत्य पर कड़ी आपत्ति जतेई और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी चीजें न हों।
 
केसरकर ने कहा कि ऐसी गलतियां खुशी के पलों में होती हैं, लेकिन आदर्श रूप में ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों ने महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए भाजपा से हाथ मिलाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख