Kerala: अवैध संबंध के संदेह में पत्नी और उसके मित्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पति को अपनी पत्नी के ऊपर अवैध संबंध होने का संदेह था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (10:22 IST)
Kerala Crime News: केरल में पथनमथिट्टा जिले (Pathanamthitta district) के कलंजूर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके मित्र की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान वैष्णवी (27) और विष्णु (30) के रूप में की गई है।ALSO READ: हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस नेत्री का शव
 
पत्नी पर अवैध संबंध होने का संदेह था : पुलिस ने बताया कि वैष्णवी के पति बैजू (32) को अपनी पत्नी और विष्णु के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। उसने बताया कि बैजू ने रविवार रात करीब 11 बजे वैष्णवी का कथित रूप से पीछा करते हुए विष्णु के घर में घुसकर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने बताया कि घरेलू विवाद के बाद वैष्णवी अपना घर कथित रूप से छोड़कर चली गई थी और वह विष्णु के घर में रह रही थी।ALSO READ: West Bengal : बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, रास्‍ते में रोककर डंडों व पत्थरों से किया हमला
 
पुलिस ने बताया कि वैष्णवी पर हमला करने के बाद बैजू ने विष्णु पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय विष्णु की मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस ने बैजू को हिरासत में ले लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

अगला लेख