शक में पत्नी का बेरहमी से कत्ल, Facebook पर महिला के थे 6000 फॉलोअर

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (20:08 IST)
जयपुर। कहते हैं कि शक की दवा तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं थी।...और शक में व्यक्ति किस कदर अंधा हो जाता है, इसका उदाहरण राजस्थान जयपुर में देखने को मिला, जहां एक शख्स ने संदेह के चलते अपनी व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
जयपुर के आमेर निवासी और पेशे से डिलीवरी बॉय अयाज अहमद (25) को सोशल मीडिया पर सक्रिय अपनी पत्‍नी रेशमा मंगलानी (22) के चरित्र पर शक था। अयाज के शक की बिना पर रविवार और सोमवार की रात जयपुर-दिल्‍ली राजमार्ग पर पत्थरों से कुचलकर रेशमा की जान ले ली। 
 
पुलिस के मुताबिक रेशमा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय थी। उसके फेसबुक पर करीब 6 हजार फॉलोअर थे। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। अयाज पत्नी रेशमा के चरित्र पर भी संदेह करता था। यही कारण था उसने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
 
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि हत्या से पहले दोनों ने हाइवे पर एक जगह रुककर चाय भी पी थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और दोनों की दो महीने की एक बेटी भी है, जो अपनी नानी के पास रहती है।

पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रेशमा ने तलाक की मांग की थी, इसके बाद ही अयाज ने उसकी हत्या का फैसला कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख