विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (18:47 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के 2 मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंप दिया गया है। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करण अवतार सिंह को अगले महीने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के दो मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिसबल में पुलिस महानिदेशक हैं। सरकारी बयान के अनुसार महाजन की आखिरी नियुक्ति निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, आईटी और शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में थी।
 
वह राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और अधिप्राप्ति समिति की प्रमुख भी थीं। महाजन वर्तमान में राज्य में पंजाब कैडर की एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने केंद्र में सचिव का पद संभाला है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख