राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, अनेक इलाकों में छाया घना कोहरा

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (15:06 IST)
Winter took hold in Rajasthan : राजस्थान में सर्दी (Winter) ने जोर पकड़ लिया, जहां अनेक इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम केंद्र (weather centre) के अनुसार बीते 24 घंटे में फतेहपुर सीकर (Fatehpur Sikar) 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सीकर में 6.5 डिग्री, पिलानी में 6.6 डिग्री, चूरू में 7.5 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री तथा संगरिया व बीकानेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इस दौरान संगरिया हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान भी सबसे कम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अनुसार राज्य के उत्तरी एवं पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर के अनेक इलाकों में भी शुक्रवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे का असर वाहनों के आवागमन के साथ आम जनजीवन पर देखा गया। राज्य में 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख