Manipur: विधायकों के घरों पर हमले के सिलसिले में 46 वर्षीय महिला गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 नवंबर 2024 (12:08 IST)
Manipur News: मणिपुर की इंफाल घाटी (Imphal Valley) में 16 नवंबर को विधायकों और मंत्रियों के आवास पर तोड़फोड़ में संलिप्तता के आरोप में 46 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को  इंफाल में यह जानकारी दी। जिरीबाम में हिंसा के बाद भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 3 और कांग्रेस के 1 विधायक के आवास में आग लगा दी थी।ALSO READ: Manipur: मणिपुर में जातीय हिंसा में 258 लोग मारे गए, 32 लोग गिरफ्तार
 
3 विधायकों में से 1 सरकार में मंत्री : भाजपा के जिन 3 विधायकों के आवास में आग लगाई गई, उनमें से 1 सरकार में मंत्री भी हैं। सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मेइती समुदाय की 3 महिलाओं और 3 बच्चों के लापता होने के बाद हिंसा बढ़ गई थी। बाद में इन लापता लोगों के शव बरामद किए गए।ALSO READ: मणिपुर पर कांग्रेस का नड्डा पर पलटवार, कहा पत्र झूठ से भरा हुआ
 
30 से अधिक लोग गिरफ्तार : विधायकों के आवास पर भीड़ द्वारा किए गए हमलों के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि महिला थिंगबैजम सुशीला देवी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इस बीच बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बिशनपुर जिले के नांबोल इलाके में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।ALSO READ: मणिपुर पर नड्डा का खरगे को जवाब, कांग्रेस के आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित
 
पुलिस ने बताया कि वैरोकपम नाओबा मेइती पर दुकान मालिकों और स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक नाओबा मेइती के पास से दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख