शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (01:04 IST)
आगरा (उत्‍तर प्रदेश)। आगरा में शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई एक महिला के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसे (महिला को) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की एक महिला थाना बरहन चौकी आंवलखेड़ा में एक मैरिज होम में रविवार रात्रि हलवाई के साथ गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए, जहां पहले से उनके तीन साथी मौजूद थे। उसका कहना है कि उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वे उसे आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शादी पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं, जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना बरहन इंस्‍पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिशें दी जा रही हैं, शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

अगला लेख