MP के बालाघाट में बाघ के हमले में महिला की मौत

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (12:15 IST)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बाघ के हमले में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बीआर सिरसाम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार दोपहर वारा सिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत नंदगांव में हुई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी उइके (25) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह खेत पर काम कर रही थी।
 
उन्होंने बताया कि महिला पर हमले के बाद वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बाघ मृतक का शव छोड़कर जंगल में लौट गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से जंगल के पास नहीं जाने के लिए कहा गया है। नंद गांव के सरपंच विजय सहारा ने बताया कि बाघ पिछले 1 माह से जंगल के आसपास के गांवों में घूम रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख