देवास में सनसनीखेज हत्‍या, फ्रिज में मिली 30 साल की महिला की लाश, किस पर जा रहा शक?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (16:17 IST)
मध्‍यप्रदेश के देवास में महिला की मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की डेडबॉडी फ्रीज से बरामद की गई है। घर में से बदबू आने पर मामले सामने आया है। घटना देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी का है। यहां एक घर में रखे फ्रिज से महिला की लाश मिली है।

जहां लाश मिली है वो घर किराए से था। मकान मालिक इंदौर में रहते हैं और उन्होंने घर को किराए पर दिया था। किराएदार कभी-कभी यहां पर आता था। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी और कुछ देर बाद मकान के आगे के हिस्से में बने कमरे के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के चलते उसी मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी।

कौन रहता है किराये पर : बता दें कि इस मकान में संजय पाटीदार नाम का शख्‍स किराए रहता है। सूचना के बाद बीएनपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर फ्रिज में एक महिला का शव था। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है, उसके हाथ बंधे हुए मिले। जानकारी के अनुसार मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था। किराएदार संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया, परंतु एक स्टडी रूम और एक मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था। इन दोनों कमरों में अपना सामान बाद में खाली करने का कहकर गया था।

संजय पाटीदार अक्‍सर मकान पर आता था। पड़ोसियों ने बताया कि संजय अकेला ही आता जाता रहता था। मामले में पुलिस अब संजय की तलाश कर रही है। इधर जानकारी के अनुसार महिला 30 वर्ष के करीब उम्र की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। एफएसएल टीम के आने के बाद शव को फ्रिज से बाहर निकाला जाएगा।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, पिता और उसके परिचित पर संदेह

मुझे आधे घंटे तक रोका, ईद पर ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी, अखिलेश का योगी पर हमला

म्यांमार के भूकंप में 700 से अधिक मुसलमानों की मौत, 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

अगला लेख