लापरवाही की पराकाष्ठा, अस्पताल में कई घंटे पड़ा रहा महिला का शव, विधायक ने की मदद

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (15:05 IST)
बरहमपुर (ओडिशा)। ओडिशा के बरहमपुर के एक अस्पताल में 30 वर्षीय महिला का शव कई घंटे तक पड़ा रहा, क्योंकि परिवार के पास शव को घर ले जाने के लिए पैसा नहीं थे। बीजू जनता दल (बीजद) विधायक बिक्रम कुमार पांडा परिवार की मदद के लिए आगे आए। बगडेरी गांव की रहने वाली एक महिला रोजी की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
रोजी सांटा को 5 दिन पहले बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे एक बच्ची को जन्म देने के बाद हालत गंभीर होने पर आदिवासी बहुल कोरापुट जिले के एक अस्पताल से बरहमपुर में भर्ती कराया गया था। बगडेरी गांव की रहने वाली रोजी की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
उसके पति नरुला सांटा को इस बात की फिक्र थी कि कई घंटे से अस्पताल में रखे शव को करीब 370 किलोमीटर दूर अपने घर तक कैसे ले जाएं, क्योंकि उसके पास शव वाहन का किराया देने के पैसे नहीं थे। पांडा ने कहा कि हम शव रखे होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की। हमने शव को उसके गांव ले जाने के लिए बरहमपुर नगर निगम की एक वैन की व्यवस्था की।
 
बीजद विधायक ने पीड़ित व्यक्ति की वित्तीय मदद भी की ताकि वह इतने लंबे सफर के दौरान नवजात बच्ची को कुछ पिला सकें। बच्ची की हालत अब ठीक है। विधायक ने शवों को शवदाहगृहों तक ले जाने में लोगों की मदद करने के लिए अपनी स्थानीय निधि से 4 शव वाहन दान दिए थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जरूरतमंदों की मदद करना मेरा कर्तव्य है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख