महिला ने चप्पल का खौफ जता भगा दिया मगरमच्‍छ को, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (14:26 IST)
देहरादून। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चप्पल के वार से मगरमच्‍छ भगा देती है। दुनिया में एक से बढ़कर एक हथियार हैं लेकिन जो हथियार एक औरत के पास है उससे इंसान तो क्या खूंखार जानवर भी डरते हैं और वो हथियार है चप्पल। जी हां, चप्पल वो हथियार है जिससे बच्चन में लगभग हर बच्चा पिटता है। चप्पल में इतनी ताकत होती है कि बच्चा-बड़ा हर कोई डरता है। आलम ये है कि खूंखार जानवर माने जाने वाला मगरमच्छ भी चप्पल से डरता है। ये हम नहीं ये वीडियो कह रही है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक औरत तालाब या झील के किनारे अपने कुत्ते के साथ खड़ी है। इस बीच एक बड़ा सा मगरमच्छ उसकी तरफ आता है। शायद उस मगरमच्छ की नजर महिला के कुत्ते पर थी जिसे महिला समझ गई और तुरंत अपनी चप्पल निकाल ली। फिर क्या था। मगरमच्छ में चप्पल का ऐसा खौफ कि बेचारा तुरंत यू टर्न लेकर मुड़ गया। हालांकि ये वीडियो पुरानी बताई जा रही है लेकिन इन दिनों ट्रेंडिंग है।
 
बताया जा रहा है कि ये वीडियो काकाडू नेशनल पार्क, नॉर्दन टेरेट्री ऑस्ट्रेलिया का है। इस वीडियो को मगरमच्छ की वीडियो बनाने वाले लुंडन एनलीजार्क ने बनाया है। हालांकि उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि शायद महिला को ये नहीं पता कि इस तरह का व्यवहार मगरमच्छ के साथ कितना खतरनाक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

अगला लेख