Manipur : उग्रवादियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (17:59 IST)
Manipur Crime News : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को धान के खेत में काम कर रही एक महिला की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सैटन क्षेत्र में हुई, जब महिला अन्य किसानों के साथ फसल की देखरेख करने गई थी, तभी उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
ALSO READ: राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- मणिपुर को जलाया, देश में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का किया प्रयास
उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बल इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं।
ALSO READ: मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार, जनता तथा व्यापारियों से कर रहे थे जबरन वसूली
बृहस्पतिवार रात जिरीबाम जिले के जैरोन हमार गांव में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में 31 वर्षीय एक महिला की मौत होने के दो दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

Indore Metro कॉरिडोर पर ट्रॉली का हुआ ट्रायल, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

शिवराज सिंह बोले- महिलाओं को होगी सालाना 10 लाख से ज्‍यादा की आय, सरकार बनाएगी आर्थिक रूप से सशक्त

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता कब होगा लागू, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

सरकार ने 50 फीसदी तक घटाया टोल टैक्‍स, जानिए किन राजमार्गों पर मिलेगी यह सुविधा

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

अगला लेख