दिल्ली IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर फ्लाइट का इंतजार कर रही महिला ने बेटे को दिया जन्म

Webdunia
बुधवार, 16 नवंबर 2022 (19:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला और उसके बच्चे को हवाईअड्डे से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया है। महिला और उसके पति को मंगलवार को कर्नाटक के हुबली जाने के लिए उड़ान भरनी थी।

गर्भवती महिला और उसके पति को मंगलवार को कर्नाटक के हुबली जाने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार करते समय महिला को प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक लड़के को जन्म दिया। शिशु के जन्म के दौरान महिला की मदद करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा उठने पर महिला को टर्मिनल तीन में चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

सिंह ने बताया कि महिला को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया था और उसने सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सक ने दावा किया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के मेदांता क्लीनिक में जन्मा यह पहला शिशु है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नन्हे ‘यात्री’ के आगमन का स्वागत किया।

उसने ट्वीट किया, हम अब तक के सबसे छोटे यात्री का स्वागत करते हैं। हम टर्मिनल तीन पर मेदांता सुविधा केंद्र में जन्मे पहले शिशु के आगमन का जश्न मना रहे हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चे को हवाईअड्डे से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, EPF पर मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज, क्या होगा 7 करोड़ अंशधारकों पर असर?

पुंछ में पाक गोलाबारी से तबाह हुए लोगों के दुखदर्द को साझा किया राहुल गांधी ने

अगला लेख