Hanuman Chalisa

पूर्वोत्तर की महिला से गुडगांव में चलती कार में गैंगरेप

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2017 (08:05 IST)
गुडगांव। हरियाणा के सोनीपत में ‘निर्भया घटना’ जैसा मामला सामने आने के कुछ ही दिन बाद यहां सिक्किम की 22 साल की एक महिला से 3 लोगों ने एक चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे दिल्ली में एक सड़क पर फेंक दिया।
 
पूर्वोत्तर की इस महिला पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह रात करीब 2 बजे दिल्ली से यहां सेक्टर 17 स्थित अपने घर लौट रही थी। वह अपने मित्र के साथ शनिवार रात कनॉट प्लेस घूमने गई थी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि जैसे ही वह घर के पास पहुंची उसे 3 लोगों ने अपनी स्विफ्ट कार में खींच लिया। इसके बाद उन लोगों ने यहां से 20 किलोमीटर दूर दिल्ली के नजफगढ़ की ओर जा रही कार में उससे बलात्कार किया।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे नजफगढ़ इलाके में फेंक दिया और भाग गए। बाद में महिला ने कुछ राहगीरों से संपर्क किया और दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी जिसने गुडगांव पुलिस से बात की। पुलिस ने बताया कि 3 लोगों के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को अन्य आरोपी दीपक नाम से पुकार रहे थे।
 
अधिकारी ने बताया कि हमने पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ वाहनों की पहचान की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
 
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले 23 वर्षीय एक महिला के सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला प्रकाश में आया था। उसका क्षत-विक्षत और सड़ा-गला शव रोहतक में मिला था। आवारा कुत्तों ने उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को काट खाया था। (भाषा)

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख