Hanuman Chalisa

मथुरा में महिला ने चार बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (12:00 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार देर शाम एक महिला ने पति की अनुपस्थिति में 4 छोटे बच्चों की कथित तौर पर जान लेने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
फरह थानाध्यक्ष इन्द्रेश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव बिरौना में एक महिला ने बच्चों को मारकर खुद भी खुदकुशी कर ली है। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली और कमरे में चारों बच्चों की लाशें बिखरी पड़ी थीं। 
 
उन्होंने बताया कि बिरौना गांव निवासी देवकीनंदन (38) मजदूरी करने गया हुआ था। उस समय उसकी पत्नी शारदा देवी (33) ने अपने ढाई से लेकर 9 साल तक के चारों बच्चों को संभवत: गला घोंटकर मार डाला और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार घटना का पता उस समय चला, जब शाम 7 बजे के बाद उसका पति घर वापस लौटा।
 
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी चिड़चिड़े स्वभाव की थी और लंबे समय से बीमार रहने के कारण जीवन समाप्त कर लेने की बात करती थी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख