'रियो' की घटना को भूल आगे बढ़ो नरसिंह : अखिलेश यादव

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (19:18 IST)
लखनऊ। डोपिंग के आरोप के कारण रियो ओलपिंक का हिस्सा बनने से चूके पहलवान नरसिंह यादव को दिलासा देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी को रियो घटना को बिसारकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
       
नरसिंह यादव ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यादव ने नरसिंह यादव को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी एक घटना से निराश होने के बजाय उन्हें अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। 
        
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार आपके मामले में सभी तथ्यों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का अनुरोध केन्द्र सरकार से करेगी, ताकि इस मामले की गहराई से छानबीन हो सके और जो दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। 
     
यादव ने कहा कि सीबीआई जांच से भविष्य में अन्य किसी खिलाड़ी के साथ इस प्रकार की घटना होने की संभावना क्षीण हो जाएगी। 
         
मुख्यमंत्री ने नरसिंह के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य के लिए कठोर लक्ष्य निर्धारित कर और अधिक मेहनत करें, जिससे वे भविष्य में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सकें।  
         
गौरतलब है कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्टस (सीएएस) ने पहलवान नरसिंह यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था। फैसले के बाद नरसिंह ने कहा था कि ये कहना कम होगा। बीते दो महीने में अखाड़े के बाहर बहुत कुछ झेला। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए सब कुछ करूंगा। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। (वार्ता)   
Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख