नहीं रहे 'पद्मश्री पुरस्कार' से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर

अवनीश कुमार
रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (12:42 IST)
कानपुर। 'पद्मश्री पुरस्कार' सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का आज कानपुर में निधन हो गया। वे मूल से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे, लेकिन कानपुर के सूटरगंज में रहने लगे थे। उनके निधन से साहित्य के क्षेत्र में शोक छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पद्मश्री गिरिराज किशोर का जन्म 8 जुलाई 1937 को उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था। उनके बाबा जमींदार थे, इनके घर में जमींदारी की प्रथा थी, मगर उनको वह पसंद नहीं थी। मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज से स्नातक करने के बाद गिरिराज किशोर घर से सिर्फ 75 रुपए लेकर इलाहाबाद आ गए।

उसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से अखबारों व पत्रिकाओं में लेखन कार्य शुरू किया और इससे मिलने वाले रुपयों से वे अपना खर्च चलाते थे। 1960 में इलाहाबाद में एमएसडब्ल्यू पूरा करने के बाद उन्‍हें असिस्‍टेंट एम्‍प्‍लॉयमेंट ऑफिसर बनने का मौका मिल गया। 1960 में उन्होंने आगरा के समाज विज्ञान संस्थान से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री ली।

1960 से 1964 तक उत्तर प्रदेश में सेवायोजन अधिकारी व प्रोबेशन अधिकारी भी रहे। जुलाई 1966 से 1975 तक तत्कालीन कानपुर विश्वविद्यालय में सहायक और उपकुल सचिव रहे। वर्ष 1975 से 1983 तक आईआईटी कानपुर में कुलसचिव भी रहे।

उन्‍होंने आईआईटी कानपुर में ही 1983 से 1997 के बीच रचनात्मक लेखन केंद्र की स्थापना की और उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जुलाई 1997 में सेवानिवृत्त हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख