suvichar

जीप गहरी खाई में गिरी, 3 तीर्थयात्रियों की मौत

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (11:24 IST)
उत्तरकाशी। यमुनोत्री रोड पर ओजरी के समीप शुक्रवार शाम एक जीप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक महिला समेत 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

एसएचओ संतोष कुंवर ने कहा कि उनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति की बारकोट सामुदायिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 3 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के वक्त तीर्थयात्री यमुनोत्री से लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान मथुरा के दीपक और राहुल तथा आगरा की गौरी शर्मा के रूप में हुई है। जिन घायलों का इलाज चल रहा है उनकी पहचान पंकज लाल, विनय और पायल शर्मा के रूप में हुई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

आज आएगा मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल बजट, 3 साल के रोडमैप के साथ युवा, किसान और महिलाओं पर होगा फोकस

LIVE: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

अगला लेख