UP में यति नरसिंहानंद को किया 'नजरबंद', विवादित बयान पर मिली थी चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (23:56 IST)
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गाजियबाद स्थित डासना देवी मंदिर के विवादास्पद पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती को दिल्ली की जामा मस्जिद जाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को 'घर में नजरबंद' कर दिया गया। प्रशासन ने पहले उन्हें नोटिस जारी कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला बयान देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

पुजारी ने कहा था कि वह 17 जून को मस्जिद जाएंगे और कुरान पर एक प्रस्तुति देंगे। गाजियाबाद प्रशासन ने पहले उन्हें नोटिस जारी कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला बयान देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

एसडीएम (सदर) विनय कुमार सिंह ने उनकी नजरबंदी के बारे में बताया, जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए यह कदम उठाया गया था। उन्होंने कहा कि पुजारी को आधी रात तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। इस बीच, पुजारी का एक कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया।

उन्होंने वीडियो में कहा, मुसलमान बिना किसी डर के सड़क पर घूम रहे हैं। देश में दिन-प्रतिदिन हिंसा फैल रही है और मुस्लिम नेता हिंदुओं का सिर कलम करने के लिए 'फतवा' जारी कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ब्रिटिश काल में हमारे संत अंग्रेजों की सुरक्षा में जामा मस्जिद में जाकर शास्त्रों पर चर्चा करते थे। आज के शासक हिंदुओं को सुरक्षा नहीं देंगे और वे उनकी जायज मांगों को दबा रहे हैं।

पुजारी ने कहा, दूसरी ओर, ओवैसी और मदनी जैसे मुस्लिम नेताओं को हिंदुओं को मारने की रणनीति बनाने की छूट दी गई है। उन्होंने हिंदुओं से हिंदू धर्म को बचाने का आग्रह किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख