बाबा रामदेव ने किया दावा, महामारी के बाद भारत में कैंसर के मामले बढ़े

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (21:47 IST)
पणजी। योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामले बढ़ गए हैं। रामदेव ने गोवा के मिरामार बीच पर आज सुबह एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। पतंजलि योग समिति ने यहां शनिवार से 3 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मंच पर उपस्थित थे।
 
योग गुरु रामदेव ने कहा कि कैंसर बहुत बढ़ गया है। कोविड-19 महामारी के बाद इस बीमारी के मामले बढ़ गए हैं। लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत स्वास्थ्य का वैश्विक केंद्र बने। मेरा भी सपना है कि गोवा स्वास्थ्य का केंद्र बनना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को केवल सुंदर नजारे देखने के लिए नहीं बल्कि रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉइड, कैंसर और अन्य रोगों के इलाज के लिए भी गोवा आना चाहिए। रामदेव ने कहा कि जिस समय राज्य में पर्यटकों की संख्या कम रहती है, उन 2 महीने में हम आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। दुनियाभर के लोग यहां आएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख