rashifal-2026

योगी के करीबियों को ओएसडी देने की तैयारी

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (14:43 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आठ ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) की नियुक्ति की इजाजत दी है। हालांकि इनमें से छह ऐसे हैं, जिन्होंने पहले योगी आदित्यनाथ के साथ और गोरखनाथ मंदिर में काम किया है। इसके अलावा दो अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी नामों को अंतिम मंजूरी देने के लिए राज्य सचिवालय भेज दिया है। 
 
इस सूची में सबसे पहला नाम राज भूषण सिंह रावत का है, जो कि अभी योगी आदित्यनाथ के  निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं। वह दिल्ली और लखनऊ में योगी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र चौधरी और कृष्णराज पांडे का नाम भी शामिल है। ये दोनों उस वक्त से दिल्ली में योगी का कामकाज देख रहे हैं, जब वह लोक सभा सांसद हुआ करते थे। 
 
इस सूची में एक नाम उमेश सिंह का है, जो कि गोरखपुर में योगी के निजी सहायक थे। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उमेश उनके (योगी के) साथ ही रह रहे हैं। सूची में शामिल एक और नाम द्वारिका प्रसाद गोरखनाथ मंदिर के प्रभारी बताए जाते हैं। ऐसा समझा जाता है कि योगी के लखनऊ आने के बाद गोरखनाथ मठ का प्रबंधन द्वारिका प्रसाद ही देख रहे हैं। उन्हें योगी का काफी खास माना जाता है, यहां तक कि गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार भी अब वही लगाते हैं। 
 
गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारी हिमालय गिरी का नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा सूची में लखनऊ के संजीव सिंह और अमरोहा के अभिषेक कौशिक भी हैं, ये दोनों पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम करते थे, लेकिन अब भाजपा के लिए काम करते हैं। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

भारत से मैच पर पाकिस्तान की हामी, 15 फरवरी को भिड़ंत तय, PCB क्यों पड़ा दबाव में

BCCI Annual Contract में बड़ा उलटफेर, रोहित-विराट का डिमोशन, शुभमन गिल की ग्रेड-A में एंट्री, शमी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म

Sharad Pawar Health : शरद पवार की तबीयत स्थिर, वाइटल पैरामीटर्स नॉर्मल, सुप्रिया सुले ने क्या कहा

Ayodhya: अयोध्या में अब अपराधियों की खैर नहीं, 5 महीने में 94 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या, जांच शुरू

अगला लेख