Hanuman Chalisa

...तो रेगिस्तान बन जाएगा उत्तर भारत : योगी आदित्यनाथ

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (12:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आगाह किया है कि गंगा और यमुना नदी का अस्तित्व यदि संकट में पड़ा तो उत्तर भारत का बड़ा भू-भाग रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा।
 
योगी बुधवार को यहां 'नमामि गंगे जागृत यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। बिजनौर से बलिया तक निकलने वाली इस यात्रा में उत्तरप्रदेश होमगार्ड के जवान शामिल होंगे। 25 जिलों के 108 विकासखंड क्षेत्रों में होते हुए यह यात्रा 1,025 किमी की दूरी तय करेगी।
 
योगी ने कहा कि नदी संस्कृति को हर हाल में मजबूत करना होगा। गंगा की निर्मलता बनाए रखना होगी। निर्मलता बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसमें बूढे, बच्चे, समाजसेवी संगठन और अन्य लोगों को भी जुड़ना होगा।
 
उन्होंने कहा कि नदियां लाइफलाइन होती हैं। उत्तर भारत में गंगा-यमुना का अस्तित्व बनाए रखना होगा। इनको प्रदूषण से मुक्त करना होगा। इनका अस्तित्व संकट में आएगा तो उत्तर भारत का बड़ा भू-भाग रेगिस्तान में परिवर्तित हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'गंगा विकास' के नाम से नया मंत्रालय गठित कर दिया। नदी संस्कृति विकसित करने का अभियान शुरू किया। हमें दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति को जीवित रखना है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख