Hanuman Chalisa

योगी के मंत्री के इस बयान पर मच सकता है बवाल...

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (15:36 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों को 5 दिन तक थाने में भूखा-प्यासा बैठाएंगे। यह बयान सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।
 
प्रदेश के दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने रसड़ा कस्बे के गांधी मैदान में शनिवार को आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम कहा कि मैं अपने मन का कानून ब
नाने वाला हूं। जिस गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, उसके मां-बाप को 5 दिन थाने में बैठाऊंगा। न पानी पीने दूंगा और न ही खाना खाने दूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों ने (बच्चों को) स्कूल नहीं भेजा तो आपको उठवाकर थाने ले जाया जाएगा...। इस नाते कह रहा हूं कि देखिए अभी तक आपका नेता, आपका बेटा, आपका भाई आपको समझा रहा था। आपने अगर मेरी बात नहीं मानी तो 6 महीने और मनाऊंगा। 
 
राजभर ने कहा कि भगवान राम ने समुद्र को 3 दिन मनाया था, जब वह नहीं माना तो भगवान को हथियार उठाना पड़ा और समुद्र त्राहिमाम्-त्राहिमाम् करने लगा। उसी तरह जिस भी गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, यह सोच लेना, 6 महीने के बाद थाने में पहुंचा दूंगा, चाहे भले ही मुझे फांसी क्यों न हो जाए। 
 
उन्होंने इस मौके पर मौजूद भीड़ का हाथ उठवाकर पूछा कि कोई गलत काम तो नहीं है? कितने लोग इसके समर्थन में हैं? इस पर अनेक महिलाओं ने हाथ उठाकर सहमति जताई। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख