suvichar

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग होली का रंग जमा

Webdunia
शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (11:09 IST)
गोरखपुर। होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर मंदिर परिसर में सांधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के साथ पहले होलिका दहन की राख की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की, उसके बाद एक दूसरे के माथे पर होलिका दहन की राख लगा लगाकर होली की शुरुआत की। इस अवसार पर उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी और कहा कि जितनी भी बुराइयां है उन्हें मारकर इस अवसार पर एक नई शुरुआत करें।

ALSO READ: होली भाईचारे का पर्व, किसी पर जबरन रंग ना डालें: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर के साधु संतो के साथ 8 बजे के करीब मठ से बाहर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में जलाई गई होली के दहन स्थल पर गए। यहां तकरीबन 6 मिनट तक उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला पाण्डेय हाला से निकलने वाली होली की शोभा यात्रा के लिए रवाना हो गया।
 
पाण्डेय हाता से निकलने वाली भगवान नरसिंह शोभायात्रा में हिस्सा लेने के पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में अपनी परंपरागत पूजा के बाद परिसर में जलाई गई होलिका की राख को अपने और मंदिर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के माथे पर लगाया। होलिका दहन की राख से होली खेलने के बाद संतों के साथ मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में आए। उन्होंने गुरु गोरखनाथ को प्रमाण करने के बाद मंदिर के मुख्य चबूतरे पर बैठ कर फगुआ का आनंद लिया। मठ के चबूतरे पर श्रद्धालुओं ने ढोल लेकर फगुआ गाना शुरू कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लोगों के साथ जमकर होली खेली। फाग सुना और लोगों को बधाईयां दी। यह उत्सव देर रात तक जारी रहेगा।
 
गोरखपुर में सात दशक से अधिक समय से आयोजित हो रहे परंपरागत नरसिंह शोभा यात्रा की अगुवाई करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उनका दौरा पूरी तरह से होली के रंगों में सराबोर रहा। हर वर्ष की भांति इस बार भी योगी सबसे पहले गुलरिहा में आयोजित नरसिंह भगवान की शोभायात्रा में हुए।
 
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक गोरखपुर आने के साथ ही मुख्यमंत्री आज गुलरिहा और पांडेयहाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही आज आरएसएस के नेतृत्व में घंटाघर से निकलने वाली परंपरागत शोभा यात्रा की अगुवाई की। शुक्रवार की शाम उनकी ओर से गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के गण्यमान्य लोग हिस्सा लेंगे। रात को मंदिर में ही वह रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप: तीन बैंक और 6 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट पर

US, Israel attack Iran updates : अमेरिका-इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाया, IRGC ने नेतन्याहू कार्यालय पर मिसाइल दागी

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

अगला लेख