Hanuman Chalisa

योगी ने विकास के लिए मोदी को 'लौहपुरुष' कहा

Webdunia
सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:09 IST)
मेहसाणा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में विकास की गति को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'लौहपुरुष' बताया। आजादी के बाद देश के एकीकरण के प्रति कटिबद्धता के लिए पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 'लौहपुरुष' के नाम से पुकारा जाता है। मेहसाणा जिले के विसनगर में महंतों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने मोदी के नेतृत्व की तुलना महात्मा गांधी और पटेल से की।
 
 
उन्होंने कहा कि आजादी के ठीक बाद जब 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल सौराष्ट्र गए तो उन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाने का संकल्प लिया। देश के अन्य भागों में भी यह संकल्प हो सकता था लेकिन यह गुजरात की मिट्टी का असर था। यह पवित्र जमीन है जिसने मुश्किल घड़ी में महात्मा गांधी और 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेता देश को दिया।
 
उन्होंने कहा कि और आज 'लौहपुरुष' नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश उसी तरह दुनिया के शीर्ष पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसके बारे में पहले कभी हमने सपना नहीं देखा था। उत्तरप्रदेश में गोरखनाथ मठ के मुख्य महंत आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने विसनगर आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख