गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, फरियादी 500 पहुंचे

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (16:30 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां जनता दरबार में करीब 300 फरियादियों की समस्या सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
 
गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में योगी ने करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।
 
जनता दरबार पूर्वाह्न 10 बजे लगा जबकि फरियादी बुधवार तड़के से ही पहुंचना शुरु हो गए थे। भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के सचिव आदर्शसिंह ने जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सलभ माथुर ने योगी के पहुंचने से पहले ही करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास किया। निर्धारित समय तक करीब 500 फरियादी यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 11 बजे तक लोगों की फरियाद सुनी।
 
इसके पहले योगी सुबह साढ़े पांच बजे गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वहां पूरे विधिविधान से पूजा अर्चन की और बाद में ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
 
इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौशाला गए और गायों को अपने हाथ से गुड़ एवं चना खिलाया। बाद में फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनीं। यह सिलसिल करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चला। बाद में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 11 जिलों के भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

RG Kar मामले में वकील का दावा, दोषी रॉय को मौत की सजा नहीं चाहते पीड़िता के माता-पिता

शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रद्धालु फिर कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

Mahakumbh में भड़के श्रद्धालु, तोड़े बेरिकेड्‍स, पुलिस से धक्कामुक्की, SDM की गाड़ी फोड़ी

मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त

चेन्नई के तटों पर सैकड़ों कछुओं की मौत, जानिए क्या है वजह...

अगला लेख