गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, फरियादी 500 पहुंचे

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (16:43 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां जनता दरबार में करीब 300 फरियादियों की समस्या सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में योगी ने करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया।

उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। जनता दरबार पूर्वाह्न 10 बजे लगा जबकि फरियादी बुधवार तड़के से ही पहुंचना शुरु हो गए थे। भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के सचिव आदर्शसिंह ने जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सलभ माथुर ने योगी के पहुंचने से पहले ही करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास किया। निर्धारित समय तक करीब 500 फरियादी यहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने 11 बजे तक लोगों की फरियाद सुनी। इसके पहले योगी सुबह साढ़े पांच बजे गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वहां पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चन की और बाद में ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
 
इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौशाला गए और गायों को अपने हाथ से गुड़ एवं चना खिलाया। बाद में फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनीं। यह सिलसिल करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चला। बाद में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 11 जिलों के भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

विमानन मंत्री ने की Indigo विमान चालक दल की तारीफ, DGCA करेगा Plane घटना की पूरी जांच

26/11 से पहलगाम तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक संबंधी फैसले पर लगाई रोक

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, जैसलमेर में 48 पहुंचा पारा, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

सुप्रीम कोर्ट में किस तरह का बदलाव चाहते हैं जस्टिस ओका

अगला लेख