कुश्ती समेत 2 खेलों को गोद लेगी यूपी सरकार, ओलंपिक विजेताओं को किया सम्मानित

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (19:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही कुश्ती समेत 2 खेलों को गोद लेने की भी घोषणा की।  राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के हर जिले से 75 खिलाड़ी शामिल हुए।

समारोह में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक 2 करोड़ रुपए की इनामी राशि व पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय बनाएगी। इसके अलावा, कुश्ती समेत 2 खेलों को यूपी सरकार गोद लेगी। अगले 10 वर्षों तक इनका वित्त पोषण किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व करने का मौका है, जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब भारत ने ओलंपिक के अब तक के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने कहा कि इससे बाकी खेलों के खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे। यह खेलों को प्रोत्साहन देने का अच्छा प्रयास है। उन्होंने हॉकी इंडिया को भी धन्यवाद दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

अगला लेख