CM योगी का झारखंड सरकार पर तीखा आरोप, राज्य के कुछ हिस्से बने अवैध गतिविधियों के केंद्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (17:21 IST)
CM Yogi accuses Jharkhand government : झारखंड में सोमवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में राज्य के कुछ हिस्सों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर रहे हैं।
ALSO READ: राज्य में फिर शुरू होंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय : योगी आदित्यनाथ
आदित्यनाथ ने कहा कि 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद इन घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाल दिया जाएगा और जनता के लिए निर्धारित धन को लूटने वाले झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
 
राजमहल और साहिबगंज बने अवैध गतिविधियों के केंद्र : उन्होंने कहा कि राजमहल और साहिबगंज जैसे इलाके बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं द्वारा संचालित अवैध गतिविधियों के केंद्र बन गए हैं। झामुमो नीत गठबंधन के नेता, जो उनके 'रहनुमा' हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।
 
समाज को बांटने वाले नेताओं से सावधान रहने का आग्रह : साहिबगंज के राजमहल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने लोगों से जाति के आधार पर समाज को बांटने वाले नेताओं से सावधान रहने का आग्रह किया और उन्हें 'समाज एवं देश का दुश्मन' बताया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध झारखंड के सपने को कमजोर करने के लिए भी झामुमो-राजद-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना की।
ALSO READ: हमारी विरासत राम मंदिर है तो सपा की विरासत खान मुबारक, अतीक और मुख्तार अंसारी : योगी आदित्यनाथ
समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद गरीबी है : उन्होंने कहा कि राज्य में समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यहां गरीबी है। आदित्यनाथ ने वादा किया कि राजग सरकार के तहत कम से कम डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। भारत के ऐतिहासिक विभाजन का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि जब हिंदू विभाजित थे, तो उन्हें अयोध्या, काशी और मथुरा में गुलामी तथा अपमान का सामना करना पड़ा। अब यह समय है 'एक रहेंगे, सेफ रहेंगे, न बंटेंगे, न कटेंगे'।
ALSO READ: PM मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ की 1 घंटे की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
उन्होंने कहा कि रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में राजग दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश की तरह केवल डबल इंजन वाली सरकार ही झारखंड में घुसपैठ, गोहत्या और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों का समाधान है।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

बहरीन की मेकअप आर्टिस्ट, पूर्व प्रेमी से होटल में रोमांस और वीडियो में पोजिशन कैद करता तीसरा आदमी, क्‍या है पूरा कांड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे मालदीव, जानिए किन मुद्दों पर हुई राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ का शनिवार को करेंगे शुभारंभ

ड्रोन से छूटेगी 12.5 KG की मिसाइल और दुश्मन तबाह, जानिए कितनी ताकतवर है ULPGM-V3 Missile

जाति जनगणना न कराना मेरी गलती, जानिए राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

अगला लेख