त्रिपुरा में गरजे CM योगी, बोले- BJP ने खत्‍म किया 25 साल का वाम शासन, 'बुलेट ट्रेन' की गति से हुआ विकास

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (19:35 IST)
अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि त्रिपुरा में 'डबल इंजन की सरकार' द्वारा किए गए विकास की गति 'बुलेट ट्रेन' की रफ्तार तक पहुंच गई है।

यहां सूर्यमणिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की गति को कोविड-19 महामारी के दौरान महसूस किया गया, जब लोगों को नि:शुल्क टीका, मुफ्त इलाज और मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सत्ता में होती तो लोग इन चीजों से वंचित रह जाते। त्रिपुरा में कांग्रेस और माकपा ने ज्यादातर समय शासन किया है।

भाजपा 2018 में राज्य की सत्ता में आई और 25 साल लंबे वाम शासन को समाप्त कर दिया। दोनों दलों (कांग्रेस और माकपा) ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को आपस में गठबंधन कर लड़ने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हम सबका विकास चाहते हैं और अपनी परंपरा और आस्था का सम्मान करते हैं। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं और किसी भी तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।

आदित्यनाथ ने परंपरा, गौरव और विकास का सम्मान करने के लिए कहा। नवनिर्मित अगरतला हवाई अड्डे का नाम त्रिपुरा के अंतिम शासक महाराज बीर बिक्रम के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सुशासन और लोगों की सुरक्षा’ का एक उदाहरण स्थापित किया है और राज्य के लोगों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार के पिछले पांच वर्षों के शासन के दौरान तीन लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले, उज्ज्वला योजना से 2.70 लाख लोग लाभान्वित हुए, 2.5 लाख किसानों को कृषक सम्मान निधि तथा 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख