Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ नाराज, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (13:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों की मनमर्जी से खासे नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को अधिकारियों से कहा है कि उनके राज्य के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण के दौरान कोई विशेष इंतजाम नहीं किया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्राओं, निरीक्षण और अन्य कार्यक्रमों के दौरान मेरे लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जानी चाहिए .. हम जमीन पर बैठने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का सम्मान वस्तुत: मुख्यमंत्री का सम्मान है।
 
मुख्यमंत्री के हाल के देवरिया दौरे को लेकर काफी विवाद हुआ था। योगी बीएसएफ के शहीद हेड कांस्टेबल प्रेम सागर के घर गए थे। मुख्यमंत्री के आने से पहले घर पर विंडो एसी, सोफा और कालीन बिछाये जाने की खबर सुर्खियां बनी थीं।
 
सागर के परिवार वालों ने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री मिलकर गए, एसी, सोफा और कालीन हटा लिए गए। सागर के भाई के हवाले से खबर आई, 'अधिकारियों ने एसी, कालीन और सोफा हटा दिया।' हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं आई।
 
कुशीनगर से भी खबर आई कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अनुसूचित जाति के मुसहर समुदाय के लोगों को साबुन और शैम्पू बांटे थे और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनसे नहा धोकर आने के लिए कहा था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख