Dharma Sangrah

बरेली हिंसा के बाद CM योगी का बड़ा अभियान, तौकीर रजा के मददगारों पर कड़ा एक्शन, अब तक 81 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (18:07 IST)
Bareilly Uttar Pradesh violence case : उत्‍तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के खिलाफ योगी सरकार ने मौलाना तौकीर रजा के मददगारों पर कड़ा एक्शन ले लिया है। तौकीर रजा पर आरोप है कि वे पिछले पंद्रह साल से अलग-अलग मौकों पर बरेली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने अब तौकीर रजा और उनके मददगारों पर अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। अब तक 81 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बरेली में मौलाना तौकीर रजा और उनके करीबियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। साथ ही प्रशासन अब तौकीर रज़ा की बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

खबरों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के खिलाफ योगी सरकार ने मौलाना तौकीर रजा के मददगारों पर कड़ा एक्शन ले लिया है। तौकीर रजा पर आरोप है कि वे पिछले पंद्रह साल से अलग-अलग मौकों पर बरेली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने अब तौकीर रजा और उनके मददगारों पर अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है।
ALSO READ: Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ
बरेली में बवाल के बाद कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉक्टर नफीस और उनके बेटे को जेल भेज दिया है साथ ही बवाल में शामिल 2 लोगों का हॉफ इनकाउंटर कर पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है। बरेली में मौलाना तौकीर रजा और उनके करीबियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। साथ ही प्रशासन अब तौकीर रज़ा की बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

बरेली हिंसा भड़काने और पुलिस पर फायरिंग करने के 2 और आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। बरेली के सीबीगंज थाना पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। आरोपियों के नाम इदरिस और इकबाल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दोनों आरोपियों से पुलिस को हथियार भी मिले हैं। दोनों पर 26 सितंबर को इस्लामिया इंटर कॉलेज इलाके में दंगे के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने और एक सिपाही की सरकारी एंटी-रायट गन लूटने का आरोप है।
ALSO READ: इमरान मसूद को किया नजरबंद, घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, बरेली जा रहे थे कांग्रेस सांसद
यूपी पुलिस इस मामले में बहुत ही सख्ती से पेश आ रही है। उपद्रव के आरोपी नफीस की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी चल रही है, वहीं उसके चाचा ओमान रजा की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये संपत्तियां मौलाना तौकीर रजा से जुड़ी हुई हैं।

मौलाना तौकीर से जुड़े लोगों की कई संपत्तियां सील कर दी गई हैं। तौकीर से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन, पुलिस, बीडीए, नगर निगम का जॉइंट ऑपरेशन जारी है। तौकीर के करीबी ओमान रजा का दोमंजिला कॉम्प्लेक्स और शराफत ख़ां का बारातघर सीज कर दिया गया है। तौकीर रजा के गुर्गों ने उसके धार्मिक रसूख का फायदा उठाकर अवैध आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया था।
ALSO READ: बरेली मामले में CM योगी बोले, मौलाना भूल गया था यूपी में किसका राज है?
तौकीर रजा की संस्था का दफ्तर सील कर दिया गया है। बरेली हिंसा में पुलिस को एक और बड़ा सुराग मिला है। पथराव में बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग शामिल पाए गए पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये लोग कितने दिन दिन पहले बरेली पहुंचे थे और उनकी गतिविधियां क्या थीं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, जानें क्‍या है मामला?

Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद महाराज को किडनी की कौनसी बीमारी है, जानिए लक्षण और इलाज

Bihar Elections 2025 : सत्ता में आते ही 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों पर गिरेगी गाज, जानिए किसने कही यह बात

बिहार चुनाव में CM डॉ. मोहन यादव की रैली, कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगाएगी जीत की हैट्रिक

अगला लेख