Biodata Maker

बेटियों के लिए योगी सरकार की बड़ी घोषणा, मां को मिलेगी नकद राशि

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (12:37 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब गरीब परिवारों में बेटी का जन्म होने पर 50 हजार रुपए का बॉन्ड दिया जाएगा। इसके तहत भाग्यलक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।
 
जानकारी के मुतमाबिक इस योजना के तहत मां को भी 5100 रुपए दिए जाएंगे। राज्य के हिला कल्याण विभाग ने इस योजना को अमल में लाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
 
मंत्रियों को निर्देश : सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पतालों के औचक निरीक्षण करें। साथ ही कहा गया है कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी गांवों में सायं 7 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि जिस जिले से ज्यादा शिकायतें आएंगी उसके जिलेक्टर को तलब किया जाएगा।
 
इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या के समाधान के लिए केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। योगी ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना का हवाला देते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में पैसे की बर्बादी ना हो, अगर कोई गड़बड़ी होगी तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख