Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खरगोन में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें खरगोन में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (15:04 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में कपास चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ऊन थाना क्षेत्र के जमन्या गांव में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुवार को 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
अधिकारी के मुताबिक घटना 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब एक किसान और उसके साथियों ने एक व्यक्ति को उसके खेत से कथित तौर पर कपास चुराते हुए पकड़ा। अधिकारी के अनुसार किसान और उसके साथियों ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर डंडों से उसकी पिटाई की।
 
खरगोन अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने किसान और उसके 6 साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। शुक्ला के मुताबिक कपास चोरी करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCD चुनाव, कचरे के पहाड़ पर गरमाई दिल्ली की सियासत, किसे मिलेगा फायदा?