Zomato में नया विवाद, बीफ और पोर्क फूड की डिलीवरी करने से स्टाफ ने किया इंकार

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (22:23 IST)
कोलकाता। पिछले दिनों गैर हिन्दू डिलीवरी बॉय के कारण सुर्खियों में रहा Zomato इस बार बीफ और पोर्क की डिलीवरी को लेकर विवाद में आ गया है, क्योंकि इस बार कंपनी के डिलीवरी बॉय ही उसके खिलाफ हो गए हैं। Zomato के फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी बीफ और पोर्क की डिलीवरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
 
खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल में Zomato के डिलीवरी करने वाले कर्मचारी हावड़ा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे सभी बीफ और पोर्क की डिलीवरी करने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी उनकी मांगें नहीं सुन रही हैं और उन्हें बीफ और पोर्क की ग्राहकों के यहां पहुंचाने पर मजबूर किया जा रहा है। यही कारण है कि कर्मचारी एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं।
 
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी हमारी मागें नहीं सुन रही है और हमें बीफ और पोर्क की जबरन डिलीवरी करने को कह रही है। हिन्दुओं के साथ समस्या बीफ की डिलिवरी से है तो वहीं मुस्लिमों को पोर्क से। हम इस तरह की डिलीवरी किसी भी कीमत में नहीं कर सकते। कंपनी ने हमारे भुगतान को भी वापस ले लिया है। हम एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं।
 
पश्चिम बंगाल सरकार में सिंचाई मंत्री राजीब बनर्जी ने कहा कि संगठन को किसी भी व्यक्ति को अपने धर्म के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। यह गलत है। अब जब मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है, तो मैं इस मामले को देखूंगा।  (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख