'नईदुनिया' ने दिखाई नई राह

युवा कैप्टन्स मुख्यमंत्री चौहान के हाथों सम्मानित

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (02:20 IST)
ND

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार की सुहानी शाम प्रदेश के युवा उद्यमियों को 'युवा कैप्टन्स' सम्मान से अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि नईदुनिया ने आशा और विश्वास की जो नई राह दिखाई है, वह प्रदेश के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के युवाओं को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। युवा कैप्टन्स के साथ सीएम ने कॉमनवेल्थ खेलों में मप्र का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी शिवेंद्रसिंह और निशानेबाज ओंकारसिंह को नईदुनिया द्वारा घोषित पुरस्कारों के साथ नकद इनाम भी दिया। ओंकार की अनुपस्थिति में यह सम्मान व राशि उनके भाई ने स्वीकार की।

नईदुनिया की पहल के बाद गरीबी की जकड़न से घिरी प्रीति बंजारा नामक लड़की को बीई करने और नौकरी के मुकाम तक पहुँचने पर सम्मानित किया गया। उद्यमशीलता के क्षेत्र में जौहर दिखाने वाले और अपने जलवे बिखेरने वाले जिन युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया उनमें अभिमन्युसिंह-सिद्धार्थसिंह गढ़ा (इंदौर), अनुराग एवं अनिलेश धुलेड़े (जबलपुर), अनूप कश्यप (भोपाल), डॉ. अमित पोरवाल (इंदौर), दुर्गेश पटेल (जबलपुर), कंचन कुशवाह (ग्वालियर), मोहम्मद नदीम (जबलपुर), प्रतीक बाकड़ा (इंदौर), प्रतीक संघवी (इंदौर), प्रीति पटेल (भोपाल), रिया छावड़ा (इंदौर), समीर ओल्याई (ग्वालियर), सार्थक सेठी (जबलपुर), विजित व गीतिका जैन (इंदौर) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा क्षमता है। उन्हें पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। समाज और सरकार दोनों मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, आँखों में सपने होते हैं और असंभव शब्द जिनके शब्दकोश में नहीं होता।

प्रदेश के युवाओं को पीछे नहीं रहने देंगे। समाज और सरकार दोनों मिलकर उनका सहयोग करेंगे।
शिवराजसिंह चौहान
उन्होंने कहा कि प्रीति बंजारा जैसी होनहार गरीब लड़कों और युवाओं की प्रतिभा का मप्र की सरकार तिरस्कार नहीं होंने देगी। थ्री इडियट्‌स और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में गीत लिखकर मशहूर हुए गीतकार और संवाद लेखक स्वानंद किरकिरे ने कहा कि नईदुनिया की परंपरा और पहल की तारीफ करते हुए कहा कि 63 साल पुरानी नईदुनिया की दुनिया आज भी नहीं बदली। आज की नईदुनिया ने अपना चोला तो बदला है, लेकिन आत्मा वही है।

इसके पहले नईदुनिया के सीईओ विनय छजलानी ने अपने स्वागत भाषण में भरोसा दिलाया कि नईदुनिया स्वस्थ एवं निर्भीक एवं सकारात्मक पत्रकारिता की लीक पर ही चल रही है। उस पर उसने व्यावसायिकता को हावी नहीं होने दिया है। उन्होंने नईदुनिया की टीम को युवा बताते हुए कहा कि दो हजार लोगों की टीम में सोलह सौ से ज्यादा कर्मचारी चालीस से कम उम्र के हैं।

' युवा' के अभिषेक छजलानी ने युवा के पौने दो साल के सफरनामे का ब्योरा पेश किया। नईदुनिया के समूह संपादक उमेश त्रिवेदी ने प्रीति बंजारा की कहानी सुनाई तो नईदुनिया इंदौर के स्थानीय संपादक जयदीप कार्णिक ने कॉमनवेल्थ खेलों के लिए नईदुनिया द्वारा प्रदत्त पुरस्कारों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

ओंकारसिंह को डेढ़ लाख और शिवेद्रसिंह को 50 हजार का चैक भेंट किया गया। नईदुनिया के संचालक विनीत सेठिया ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और आभार प्रदर्शन नवदुनिया भोपाल के स्थानीय संपादक गिरीश उपाध्याय ने किया।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?