नरेन्द्र मोदी पहले ओबीसी मुख्यमंत्री

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2012 (19:28 IST)
FILE
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पहले ऐसे नेता हैं, जो राज्य के इस सर्वोच्च राजनीतिक पद तक पहुंचे हैं। 1960 में राज्य के गठन के बाद से अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए हैं। इनमें सर्वाधिक चार ब्राह्मण, तीन वैश्य, तीन पटेल, दो क्षत्रिय और एक आदिवासी शामिल है।

भाजपा, कांग्रेस और गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) सहित सभी पार्टियों ने राजनीतिक रूप से शक्तिशाली पटेल समुदाय को प्रचुर संख्या में उम्मीदवार बनाया हैं।

राज्य के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता (कांग्रेस) वैश्य समुदाय के थे। उनके अलावा छबीलदास मेहता (कांग्रेस) और दिलीप पारिख (आरजेपी) भी वैश्य थे। बलवंत राय मेहता, हितेन्द्र देसाई, घनश्याम ओझा (सभी कांग्रेस) और सुरेश मेहता (भाजपा) ये सभी ब्राह्मण थे।

चिमनभाई पटेल, बाबूभाई पटेल (दोनों कांग्रेस) और केशूभाई पटेल (भाजपा) राजनीतिक रूप से शक्तिशाली पटेल समुदाय के थे। माधवसिंह सोलंकी (कांग्रेस) और शंकरसिंह वाघेला (आरजेपी) क्षत्रिय थे। अमरसिंह चौधरी (कांग्रेस) आदिवासी थे।

उम्मीदवारी को लेकर घमासान : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के साथ ही दोनों ही दलों के असंतुष्ट नेताओं ने विरोध का झंडा बुलंद कर दिया।

भाजपा और कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद दोनों ही दलों में घमासान मच गया है और दोनों ही पार्टियों को अपने सदस्यों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा के वर्तमान विधायक कालू विरानी ने टिकट नहीं दिए जाने पर क्षुब्ध होकर स्वरकुंडला चुनाव क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

दूसरी ओर कांग्रेस में भी सदस्यों को विरोध खुलकर सामने आ गया है और टिकट नहीं मिलने पर जूनागढ़ के वरिष्ठ सदस्य गिरीश कोटेचा ने अपनी नाराजगी दिखा दी है। ऐसा भी माना जा रहा है कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इस चुनाव में उतरने के लिए कमर कस ली है। (वार्ता)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?