फैलिन के चलते मालवाहक जहाज डूबा

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2013 (11:52 IST)
FILE
कोलकाता। चक्रवात फैलिन के चलते एक मालवाहक जहाज पश्चिम बंगाल के अपतटीय क्षेत्र में संभवत: डूब गया है, लेकिन इसके चालक दल के 18 सदस्यों को सोमवार को बचा लिया गया। इस दल में चीन के 17 और इंडोनेशिया का एक सदस्य शामिल है।

तटरक्षक बल के कमांडेंट राजेंद्र नाथ ने बताया कि जीवनरक्षक नौका में सवार चालक दल के सदस्यों का रविवार को बल के डोर्नियर विमान ने पता लगाया था जिन्हें आज सुबह ओडिशा के बालेश्वर के 28 नॉटिकल मील उत्तर पश्चिम में बचा लिया गया।

उन्होंने बताया, ‘चालक दल के सदस्यों ने जहाज को उस समय छोड़ दिया जब यह सागर द्वीप के 24 मील दक्षिण में डूबना शुरू हो गया। उनमें से सभी अब सुरक्षित हैं और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’

पनामा में पंजीकृत एमवी बिंगो नामक जहाज में 8,000 टन लौह अयस्क लदा था। यह शुक्रवार को सागर बंदरगाह से रवाना हुआ था और चीन जा रहा था। एक दिन बाद यह लापता हो गया।

तटरक्षक अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि, जहाज का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है और ऐसा लगता है कि यह डूब गया है।

बताया जाता है कि अशांत समुद्र में नुकसान पहुंचने पर जहाज ने शायद बंदरगाह लौटने की कोशिश की होगी लेकिन फिर कप्तान ने चीन की तरफ बढ़ने का फैसला कर जहाज का रुख पूर्व की बजाय दक्षिण की तरफ कर दिया। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जहाजों को नुकसान से बचने के लिए बंदरगाह की बजाय खुले समुद्र में रुकने की सलाह दी जाती है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया