युवा साध्वी से छेड़छाड़, निर्वस्त्र कर यातनाएं दी

Webdunia
शनिवार, 23 मार्च 2013 (13:26 IST)
FILE
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ कस्बे में एक युवा साध्वी को उसके घर से दो युवक द्वारा अगुवा करने बाद उसे निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ कर बुरी तरह मारपीट करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश मे आई है। पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफतार कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरनाथ वर्मा ने शनिवार को बताया कि मौ कस्बा निवासी अशोक जैन की पुत्री सोनल जैन 25 वर्ष ने एक साल पहले घर त्याग कर साध्वी की दीक्षा ग्रहण कर ली है और अमायन स्थित जैन मंदिर में रह रही थी।

पिछले 18 मार्च को वह अपने पिता के घर आई थी। साध्वी 20 मार्च की रात्रि को अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान गांव के प्रदीप यादव और अशोक धोबी उसे छत से अगुवा कर लिया। इसके बाद उसे आरोपी अशोक के घर ले गए और निर्वस्त्र कर उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। दोनों आरोपी अगली सुबह गंभीर अवस्था में निर्वस्त्र साध्वी को उसके घर के बाहर फेंक कर भाग निकले।

उन्होंने बताया कि साध्वी के पिता अशोक जैन ने 21 मार्च को मौ थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। इस पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी अशोक धोबी और प्रदीप यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में अपराध दर्ज करने पर जैन समाज में आक्रोश भड़क गया। बाद में शुक्रवार को पुलिस ने साध्वी को घर से अगवा करने और निर्वस्त्र कर मारपीट, छेडछाड़ का अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अशोक धोबी को गिरफतार कर लिया है और दूसरे आरोपी प्रदीप यादव की पुलिस तलाश कर रही है। गंभीर रूप से घायल साध्वी को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार शुभ्रता त्रिपाठी ने बताया कि साध्वी से वे शुक्रवार को मिली थीं और उससे पूछताछ के बाद उसकी हालत देखकर प्रतीत होता है कि उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया