शीला दीक्षित की एंजियोप्लास्टी

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2012 (09:02 IST)
FILE
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मंगलवार को एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। उनकी एक धमनी में रुकावट आ गई थी। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्हें बीती रात बेचैनी और गले में संक्रमण के चलते फोर्टिस एस्कार्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था । उनकी धमनी में रुकावट का पता सीटी स्कैन से चला था। इसके बाद एंजियोग्राम किया गया जिसमें एक धमनी में गंभीर रुकावट का पता चला।

अस्पताल में हृदय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक सेठ ने 74 वर्षीय शीला दीक्षित की एंजियोप्लास्टी की। शीला के एक करीबी सहयोगी ने बताया, वह अब ठीक हैं।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के बिस्तर से कई फाइलों को निपटाया। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। (भाषा)
Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर