सहारनपुर में ईद पर कर्फ्यू में ढील

Webdunia
मंगलवार, 29 जुलाई 2014 (11:09 IST)
FILE
सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने हिंसा प्रभावित शहर में कर्फ्यू में मंगलवार को ढील दी और इस दौरान लोगों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। इलाके में सुरक्षाबल हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

जिला मजिस्ट्रेट संध्या तिवारी ने बताया कि कर्फ्यू में दो चरणों में, शहर के पुराने इलाकों में सुबह सात से 11 बजे तक और नए शहर में शाम तीन बजे से शाम सात बजे तक ढील दी गई है। बड़ी संख्या में लोग आज इदगाह इलाके तथा अन्य मस्जिदों में एकत्र हुए और नमाज अदा की लेकिन बहुत से लोगों ने कहा कि वे कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते ईद की तैयारी नहीं कर सके।

शनिवार को इलाके में भड़की हिंसा के बाद अभी तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तिवारी ने बताया कि कल से छुटपुट घटनाएं सामने आई हैं और स्थिति में सुधार हो रहा है। लोगों को रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी की अनुमति देने के लिए कल कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

तिवारी ने बताया कि सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

एक भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच शनिवार को छिड़े संघर्ष के बाद इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। इस विवाद में तीन लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हुए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि सहारनपुर जिले में हिंसा के दोषियों के बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर में जिस कथित भूमि की वजह से संघर्ष हुआ, उसके बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के इस जिले की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी दी थी। गृह मंत्रालय ने यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य प्रशासन की मदद के लिए 600 अर्धसैनिक बलों को भेजा है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?