Hanuman Chalisa

उफ.... यह गुस्सा!

Webdunia
आरती चित्तौड़ा 
 
गुस्सा मानवीय भावनाओं को आहत करता है। जाने-अनजाने हम कितनी ही बार अपनों का दिल दुखा बैठते हैं। कभी गुस्से में तो कभी मन में चल रहे विचारों के बवंडर से इतने व्यथित हो जाते हैं कि जरा सी भी बात हमारे अनुकूल नहीं हुई तो हम गुस्सा कर बैठते हैं।  अपशब्द और कटुता से सामने वाले पर बरस पड़ते हैं। उसकी पूरी बात भी नहीं सुनते और अपनी भड़ास निकाल देते हैं।अक्सर बड़ों के गुस्से का शिकार बच्चे होते हैं। अतः अपने गुस्से पर काबू रखें। गुस्सा जब आए तब कोशिश करें कम बोलें क्योंकि आपने तो गुस्से में जो मुंह में आया वह बोल दिया, पर सामने वाले का दिल तो आपके द्वारा कहे गए कटु वचन से आहत हुआ हैं।

गुस्सा घर, ऑफिस या किसी या किसी भी स्थान पर करें उस जगह का माहौल तनाव ग्रस्त हो जाता है। कभी-कभी बच्चे तथा बुजुर्ग अनजाने भय का शिकार हो जाते हैं। अक्सर देखने में आता है कि गुस्से के कारण संबंधों में दरार पड़ जाती हैं। अधिक अपेक्षाएं तथा अपने आप को दूसरों से बेहतर साबित करने के चक्कर में गुस्सा कर बैठते हैं। स्पष्ट शब्दों में कहे तो हमारी गलती के कारण रिश्तों में तनाव, बॉस से चिकचिक तथा बच्चो की बेवजह पिटाई कर बैठते हैं। इस गलती का अहसास तब होता है जब समय हमारे हाथ से चला जाता है। कुल मिलाकर संयम ,धैर्य और सामने वाले की मनःस्थिति को समझकर किसी भी समस्या का शांतिपूर्वक समाधान किया जा सकता है। 
 
अतः जरूरी है कि हम इन बातों का ध्यान रखें.........
 
जानिए, गुस्से से कैसे बचे।
 
•कोई भी मुद्दा हो,शांति से हल करने का प्रयास करें ।
•जब गुस्सा आए तो अपने इष्ट देव को याद करें।
•कोई भी बात हो उसे शांतिपूर्वक सामने वाले को समझाएं।
•जब गुस्सा चरम पर हो तो अलग कमरे में जाकर बैठ जाएं।     
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां