Hanuman Chalisa

सगाई टूटने पर तनाव में न रहें इस तरह बढ़ें जीवन में आगे

Webdunia
शादी का इंतेजार हर लड़की को काफी बेसर्बी से रहता है, लेकिन जब शादी में दिक्कत आने लगे तो खुशियां तनाव में तब्दील हो जाती है। जी हां सगाई टूटने से लड़कियां उदास और तनाव से घिर जाती है, लेकिन सगाई टूटने से जीवन रूकता नहीं है इस बात को समझना बेहद जरूरी है। कई लोग सगाई के टूट जानें पर निरस और उदास हो जाते है। जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा डर होता है समाज। जैसे लोग क्या सोचेंगे, ऐसा क्यों हूआ, अब आगे क्या होगा, क्या ये सब कुछ मेरी वजह से हुआ?  ये तमाम सवाल उनके जेहन में चलते रहते हैं। जिस वजह से वे धीरे-धीरे तनाव से घिरती जाती है, लेकिन जिंदगी रूकती नहीं आपको हर परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। विपरित परिस्तिथि में भी डट कर खड़ें रहना और उसका सामना करना बेहद जरूरी है।  एक जगह रूक जाना समस्या का हल नहीं है, तो आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने जीवन में आगे बड़ सकते हैं।
 
सकारात्मकता है जरूरी
 
सगाई टूटने से आपको नकारात्मक नहीं होना चाहिए। ये वक्त खुद को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का है। अगर आप खुद कमजोर हो जाएंगे तो आगे कैसे बढ़ पाएंगे? माना भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं , लेकिन कोशिश करें कि आप पॉजिटिव रहें। इस बात का ख्याल रखें जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है। इसलिए सकारात्मक रहे और आगे बढ़ें।
 
अकेले न रहें
 
आप कोशिश करें कि अकेले न रहें ऐसे में कई तरह के विचार मन में आते है, जो आपको परेशान करेंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा वक्त अपने दोस्तों जो आपके बेहद करीब है, और आपके परिवार के सदस्यों के साथ गुजारे। क्योंकि अपनों का साथ हर परेशानी हर चिंता को दूर करने के लिए काफी है।
 
खुद की गलती न समझे
 
सगाई टूटने पर खुद पर ऊंगली न उठाएं ये बात आपको और परेशान करेंगी। अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो खुद को कमजोर कर रहे है। आप अपने वक्त को उन लोगों के साथ या ऐसी चीजों को करने में निकालें जो आपको खुशी देती हो।
 
ज्यादा न सोचें
 
जो होना था वो हो चुका है। शायद कुछ और बेहतर आपकी जिंदगी में होने वाला हो इसलिए ऐसी परिस्थितियां आई हो। इसलिए इस पर बहुत ज्यादा न सोचें। अगर आपके आस-पास ऐसे लोग है जो आपको बार-बार उन ही बातों से जोड़ते है तो उन्हें नजरअंदाज करें। उनके साथ ज्यादा वक्त न बिताए। अपने भविष्य के बारे सोचें और आगे बढ़ें। जितना आप अच्छा सोचेंगे उतना ही अच्छा आपके साथ होगा इस बात का ख्याल रखें। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख